HomeJaunpurJaunpur News: ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ

Jaunpur News: ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ

  • ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गणेश राय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्य मनोज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, मंत्री संतोष सिंह, अरविंद जी ने शुरुआत किया। इस अवसर पर समस्त ए.आर.पी., समस्त नोडल संकुल, क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक, अध्यापक, खेल अनुदेशक आदि उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन सतीश यादव ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान पी.एम. श्री बगेरवा और यू.पी.एस. तराव के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का संचालन सतीश यादव ने किया।
विजेता खिलाड़ियों में दौड़ 50 मी. प्रा. बालक वर्ग में शिवम यादव अमरौना एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे। दौड़ 100 मी. प्रा. बालक वर्ग में अरमान विसुनपुर एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे। दौड़ 100 मी. उ.प्रा. बालक वर्ग में सूरज विसौरी एवं बालिका वर्ग में अंशिका बगेरवा प्रथम रहे। दौड़ 200 मी. प्रा. बालक वर्ग में अरमान विसुनपुर एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे। दौड़ 200 मी. उ.प्रा. बालक वर्ग में सूरज विसौरी एवं बालिका वर्ग में अंशिका हरिहरपुर प्रथम रहे। दौड़ 400 मी. उ.प्रा. बालक वर्ग में किशन राजभर अमरौना एवं बालिका वर्ग में रोशनी हरिहरपुर प्रथम रहे। लम्बी कूद प्राथमिक बालक वर्ग में शिवम यादव अमरौना एवं बालिका वर्ग में मीनू यादव अमरौना 3.6 मी.प्रथम रहे।
लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में किशन अमरौना 4.20 मी. एवं बालिका वर्ग में अमृता सोनकर हरिहरपुर 3.40 मी. प्रथम रहे। ऊँची कूद प्राथमिक बालक वर्ग में शिवम यादव अमरौना एवं बालिका वर्ग में श्रद्धा मढ़ी प्रथम रहे। ऊँची कूद उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में हर्ष कुमार अमरौना एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार अमरौना प्रथम रहे। गोला प्रक्षेपण बालक वर्ग में हर्ष कुमार अमरौना 10 मी. एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार अमरौना 8.50 मी. प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में मुरलीधर गिरि अमौरा 19.75 मी.एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार अमरौना 14.80 मी. प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता विजेता प्राथमिक बालक वर्ग में देवलासपुर, प्राथमिक बालिका वर्ग में देवलासपुर, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में तरांव, एवं उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में बगेरवा विजेता रहे। अंत में सभी विजयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी रमाकांत सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

 

 

 

 

Must Read