तौफीक फर्नीचर एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान का हुआ उद्घाटन
मौके पर जुटीं तमाम हस्तियां, सभी लोगों ने अधिष्ठाता को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं
तेजस टूडे सं.
आशीष मौर्य
नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नोनारी गांव में प्राइमरी स्कूल के सामने नवनिर्मित तौफीक फर्नीचर एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान का उद्घाटन हुआ। इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ नोनारी प्रधान धीरेंद्र सिंह उर्फ सिंटू एवं समाजसेवी संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
बता दें कि यह नया प्रतिष्ठान सकील अहमद उर्फ बेचू द्वारा शुरू किया गया है जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना किया। साथ ही लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर शिवपूजन सिंह, संतोष सिंह, काजू सिंह, शिव कुमार जायसवाल, विकास, बसंत, नन्द लाल, रमेश जायसवाल, बनारसी सेठ, कन्हैया लाल धीवर, रवि इलेक्ट्रॉनिक जमालापुर, विनोद सिंह प्रधान आकोपुर, जमील अहमद, वकील अहमद, इजहार अली उर्फ गोली, तौफीक आलम सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के पश्चात सकील अहमद एवं इजहार अहमद की बहनों ने अपने भाइयों के नये व्यवसाय की सफलता और तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ किया। इस दौरान उन्होंने भाइयों का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा किया। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के बीच उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि तौफीक फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाओं और गुणवत्ता के माध्यम से नई पहचान बनायेगा।











