प्रयोगशाला सहायक को दी गयी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसौली में सीनियर प्रयोगशाला सहायक नरसिंह यादव को सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज मधुकर सहित स्टाफ के लोगो ने भावभीनी विदाई दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आमतौर पर स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर सीएचसी व जिला अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन होता देखा गया है लेकिन पीएचसी रसौली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले नरसिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर सारे स्टाफ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पीएचसी रसौली में आयोजित विदाई समारोह में फार्मासिस्ट सहित स्टाफ के लोगों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व भगवत गीता देकर अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज मधुकर, फार्मासिस्ट अनिल शुक्ला, एलटी खुशनुमा खान, सीएचओ प्रियंका दीक्षित, वार्ड बॉय घिराऊ प्रसाद, रामसिंह यादव ,प्रांतीय डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष केके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











