HomeTrendingचक्रवात से सुरक्षा के लिये दो दिवसीय विशेष अनुष्ठान सम्पन्न

चक्रवात से सुरक्षा के लिये दो दिवसीय विशेष अनुष्ठान सम्पन्न

  • चक्रवात से सुरक्षा के लिये दो दिवसीय विशेष अनुष्ठान सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। दैवीय आपदाओं से आम जनमानस की रक्षा एवं राष्ट्र कल्याण की कामना के उद्देश्य से सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ डलमऊ का हमेशा से धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश में आए अर्नब चक्रवात से संभावित संकट एवं जनहानि की आशंका से रक्षा तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर बड़ा मठ में दो दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सनातन धर्म पीठाधीश्वर स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। विशेष अनुष्ठान में श्रेष्ठ आचार्य स्वामी दिव्यानंद गिरि महाराज, सुशील शास्त्री तथा बटुक ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस दौरान ईश्वर से प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम करने, राष्ट्र की सुरक्षा, जनमानस के कल्याण एवं समस्त प्राणियों की सुख-शांति की कामना की गई। स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि बड़ा मठ डलमऊ द्वारा अर्नब चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए दो दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था जिसमें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना की गई। उन्होंने बताया कि देश में संकट एवं देवी आपदा के समय बड़ा मठ डलमऊ द्वारा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

 

 

 

 

Must Read