JAUNPUR NEWS : सजावट कमेटियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। शाही अटाला मस्जिद के पीछे “जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर की गई शानदार सजावटों को लेकर जानिब से सजावट कमेटियों की हौसला अफजाई के लिए इनामात तक्सीम किया गया है। शहर की ज्यादातर सजावट कमेटी को खुसूसी इनाम के साथ पहला ईनाम शाही पुल की सजावट, दूसरा ईनाम गुलाम सरवर सजावट कमेटी चहारसू चौराहा, तीसरा ईनाम ताड़तला की सजावट को दिया गया। कमेटी के लोगों ने आने वाले सालो में इससे बेहतर ईनाम का प्रोग्राम करने का वादा किया। इस मौके पर मरकजी सीरत कमेटी के सदर शौकत अली, कमाल आजमी, शकील मंसूरी, डॉ. अरसी, सोएब पठान, सरताज अहमद, सूफी ताज, सलमान मलिक, इकराम सौदागर, अमजद निजामत, आरिफ हबीब ने किया। अन्त में इकराम रायनी ने सभी के प्रति आभार जताया।














