JAUNPUR NEWS : राज्यसभा सांसद के प्रस्ताव पर सम्पर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के लिये अवमुक्त हुई धनराशि
963183
JAUNPUR NEWS : राज्यसभा सांसद के प्रस्ताव पर सम्पर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के लिये अवमुक्त हुई धनराशि
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र को विकास की शिखर पर ले जाने वाली पूर्व विधायिका व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को दिये गये प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कर सुजानगंज क्षेत्र के प्रस्तावित विभिन्न सम्पर्क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत के लिए प्रस्तावित धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जिसमें क्षेत्र के आधे दर्जन से ज्यादा गांवों के सम्पर्क मार्ग सम्मिलित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित सड़कों की वर्तमान स्थिति एकदम दयनीय थी, जिसके कारण वहां के क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों के कार्यालय व द्वार के चक्कर काटते काटते थक गए परंतु कोई हल नहीं निकलता था, परन्तु जब इस समस्या की सूचना सीमा द्विवेदी को मिली तो उन्होंने तुरन्त इन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में प्रस्ताव रखा जिसको स्वीकार करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़कों पर धनराशि अवमुक्त कर दी गई जिसकी खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली तो समस्या से सम्बन्धित क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।