JAUNPUR NEWS : अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
96373
JAUNPUR NEWS : अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर में अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में भैया बहनों द्वारा अभिभाषण और गीत के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही विद्यालय के आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनों द्वारा भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।