JAUNPUR NEWS : निःशुल्क इण्डोस्कोपी जांच शिविर 5 व 6 को
96376
JAUNPUR NEWS : निःशुल्क इण्डोस्कोपी जांच शिविर 5 व 6 को
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक पायदान और ऊपर चढ़ते हुए स्थानीय नगर के अक्खन सराय में स्थित अनीता हॉस्पिटल में इंडोस्कोपी मशीन आ जाने से नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों के मरीजों को अब काफी सहूलियत होगी। बताते चलें कि शाहगंज में इंडोस्कोपी मशीन न होने पेट से सम्बंधित मरीजों को दूर दराज का रुख करना पड़ता था।अब यह सुविधा यहीं उपलब्ध हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस सम्बंध में हॉस्पिटल के संचालक सर्जन डा. अभिषेक रावत ने बताया के बताया कि आहार नाल, पेट एवं आंत की जांच, पेट गैस की जांच, आहार नली में अल्सर की जाँच एवं पेट में गांठ जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यह सुविधा आपके शाहगंज के अनीता हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक में उपलब्ध होगी। ऐसे बीमारियों से ग्रासित मरीजों को अत्याधुनिक इंडोस्कोपी मशीन से जांच कर उनका बेहतर इलाज किया जाएगा। श्री रावत ने बताया कि शाहगंज में यह सुविधा पहली बार आया है, इसलिए 5 व 6 अक्टूबर को इसकी जांच व दवा एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।