HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूर्व विशेष सचिव सहित तमाम दिवंगत के घर पहुंचे...

JAUNPUR NEWS : पूर्व विशेष सचिव सहित तमाम दिवंगत के घर पहुंचे गुलाब सरोज

JAUNPUR NEWS : पूर्व विशेष सचिव सहित तमाम दिवंगत के घर पहुंचे गुलाब सरोज

हर एक परिवार के घर लगातार दस्तक दे रहे पूर्व विधायक
विपिन मौर्य/विनोद कुमार
मछलीशहर/केराकत, जौनपुर। केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने क्षेत्र के तमाम लोगों के निधन पर शोक जताया। साथ ही उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताते हुये उनके परिजनों को सांत्वना भी दिया। देखा गया कि श्री सरोज पूर्व विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अशोक कुमार की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान कामता प्रसाद डिप्टी सिक्योरिटी, प्रभात यादव पत्रकार आदि मौजूद रहे। इसी तरह केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा तड़वा में नरेन्द्र सिंह की असामयिक निधन की सूचना पाकर शोकाकुल परिजनों के बीच में उपस्थित होकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर विजय मिश्र, उत्कर्ष सरोज, आदर्श चौबे मंडल महामंत्री थानागद्दी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह केराकत के ग्रामसभा पारापाटी में राजेश यादव प्रधान के दादाजी की असामयिक निधन पर पहुंचकर श्री सरोज ने शोकाकुल परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर विजय मिश्र, उत्कर्ष सरोज, अशोक यादव पूर्व प्रधान, कल्पनाथ राजभर, छेदी यादव, प्रभात यादव पत्रकार, मानिकचन्द यादव मास्टर आदि मौजूद रहे। वहीं ग्रामसभा बतंरी में सुखनन्दन यादव के पुत्र अवधु यादव के असामयिक निधन की सूचना पाकर पहुंचे श्री सरोज ने शोकाकुल परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर विजय मिश्र, उत्कर्ष सरोज, सुनील यादव, प्रभात यादव, चन्द्रभूषण यादव सेक्टर सयोजक आदि मौजूद रहे।

भागवत कथा में शामिल पूर्व विधायक
इसी तरह केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा औव्वार में उषा सिंह पत्नी स्व. अंकू सिंह प्रबंधक एस.बी.एस इंटर कॉलेज खर्गसेनपुर के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व गया भोज कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान विजय मिश्र, उत्कर्ष सरोज आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read