HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था द मर्सी क्लब की जिलास्तरीय समीक्षा ठक नगर के हुसेनाबाद स्थित एक होटल में हुई जिसकी जिला महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह रहीं। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष एजाज हाशमी ने कहा कि आज पूरी दुनिया पब्लिसिटी पर आधारित हो चुकी है। पब्लिसिटी के कारण ही हम अमेरिका में होने वाले किसी कार्यक्रम को अपने कमरे में बैठकर तुरंत जान जाते हैं। वहीं मुख्य अतिथि सरोज सिंह ने कहा कि क्लब महिलाओं के उत्थान व उनके अधिकार के बारे में लगातार कार्यक्रम करके महिलाओं को जागरुक कर रही है। अन्य लोगों को भी उक्त संस्था के कार्यों की तरह आगे आकर महिलाओं को जागृत करने का कार्यक्रम करना चाहिए, ताकि समाज में उनको भी बराबर का सम्मान मिलता रहे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राखी सिंह ने क्लब के क्रिया—कलापों पर विस्तार से व्याख्यान किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार रियाजुल हक को जिले में होने वाले ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलाद के मेले को सकुशल संपन्न कराने व मेले की भरपूर लोकप्रियता बनाने पर सम्मानित किया गया। मास्टर कलीम सिद्दीकी ने बताया कि आज कोई भी कार्यक्रम कहीं पर भी हो रहा हो, उसका प्रचार व प्रसार पब्लिसिटी के माध्यम से करना बहुत ही आसान हो गया है। कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने किया। इस अवसर पर शोभना स्मृति, अजय दुबे, रितेश श्रीवास्तव, आफताब सिद्दीकी, मुस्तकिम अहमद, मनोज सेठ, जितेंद्र, राजेश, फिरोज अहमद, राखी सिंह, खालिक मंसूरी, आफताब, राजू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read