Jaunpur News: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत 4 घायल

  • जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत 4 घायल

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे चलने से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में कमला पत्नी बाबूराम, सुमन पत्नी संतोष, संतोष पुत्र बाबूराम और रामसुभिख पुत्र हंसराज शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पीड़ित द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA