Jaunpur News:गहना कोठी परिवार ने मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर राजमहल में गहना कोठी फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने झंडारोहण किया।
इस मौके पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर चुके समस्त वीर सपूतों को नमन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इसी क्रम में समाजसेवी विवेक सेठ मोनू ने देश हित में अपनी सहभागिता निभाकर अच्छा नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करने एवं बुराई से दूर रहने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, वेदांश सेठ सहित गहना कोठी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












