HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवक को बन्धक बनाकर खम्भे से बांधने पर दर्ज...

JAUNPUR NEWS : युवक को बन्धक बनाकर खम्भे से बांधने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

JAUNPUR NEWS : युवक को बन्धक बनाकर खम्भे से बांधने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

चोरी के आरोप में आक्रोशित लोगों ने दी थी तालिबानी सजा
चन्दन अग्रहरि
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जैगहा बाज़ार में दुर्गा पूजा पंडाल की दान पेटिका से पैसा चोरी करने के आरोप में एक विक्षिप्त युवक को बन्धक बनाकर लकड़ी के पोल पर लटकाना कुछ लोगों को काफ़ी महंगा साबित हुई। शुक्रवार की देर शाम चौकीदार की शिकायत पर दो नामज़द व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपितों के सम्बन्ध में पुलिस ने तफ़्तीश शुरू कर दी है। दरअसल हर वर्ष की भांति यहाँ दुर्गा पूजा पंडाल लगता है। बीते बुधवार को मूर्ति विसर्जन के बाद गुरुवार की सुबह शाहगंज स्टेशन के पास भरत मिलाप देखकर आ रहे कुछ लोगों ने शंकर ताड़ीदास को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि उसके निशानदेही पर गांव से एक स्थान से टूटी दानपेटिका और दुर्गा पूजा समिति का एक रॉड मिला। पंडाल से पैसा गायब होने का आरोप मढ़ते हुए उक्त बाजार के लोगों ने अभद्रता करते हुए बन्धक बना लिया। एक लकड़ी के पोल पर लटकाए जाने से सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से मुक्ति कराया। उसे हिरासत में लाकर थाने लाई । वह शराब का आदी और विक्षिप्त बताया जाता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकीदार बसन्त लाल के तहरीर पर गांव निवासी गोरे पुत्र किशोरी लाल, शुभम पुत्र संतोष समेत अन्य अज्ञात पर 323, 504, 355, 342 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होते ही गांव में हड़कम्प मच गया। इस बबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि विक्षिप्त के साथ दरिंदगी के मामले में मुकदमा क़ायम किया गया। वीडियो फ़ुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जाएगी। गुनहगारों को बख़्शा नहीं जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read