चौकियां धाम में गैस सिलेंडर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के महंगुपुर क्षेत्र में बुधवार को भोजन बनाते समय एक दर्शनार्थी के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस—पास खडे अन्य दर्शनार्थियों नें समय रहते मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।जान माल की क़ोई क्षति नहीं हुई। बुधवार दोपहर दर्जनों यात्री बस द्वारा शीतला चौकिया दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। रोहनिया जलालपुर निवासी घनश्याम भी बस में सवार होकर सपरिवार दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन पूजन करने के उपरांत सड़क किनारे ही कई दर्जन श्रद्धालू छोटे वाले सिलेंडर पर भोजन सामग्री बना रहे थे। अचानक गैस लिक होने से घनश्याम के सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही सभी श्रद्धालुओं सहित आस—पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जलता हुआ सिलेंडर घनश्याम नें सड़क पर रख दिया। दर्शनार्थियों नें तत्परता दिखाते हुए मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई तब जाकर लोगो नें राहत की सांस लिया।













