उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिले
तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों का उपकरण वितरण कैम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देशन में एलिम्को कानपुर के सहयोग से शशिधर उपाध्याय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा की देख—रेख में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र अनिल गुप्ता रहे जिन्होंने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप पप्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय ने उपकरण की उपयोगिता को बताते हुये कहा कि यह उपकरण उन बच्चों को दिया जा रहा है जो बच्चे शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनके शिक्षण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न ना हो वह आसानी से विद्यालय तक पहुंच सके और शिक्षण सामग्री का प्रयोग कर सके जिससे वह समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके।
इस अवसर पर डॉ पीडी तिवारी, एलिम्को कानपुर से आए कर्मचारी विशेष शिक्षक प्रमोद माली, अरुणा सिंह, अभिलाषा श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, लल्लन पाण्डेय, रामजीत मौर्य, रुचि, दुष्यंत सिंह, संतोष मिश्रा, विजय सिंह, दीपक कुमार, अभिषेक, विनोद यादव, किरण, शिखा, श्रद्धा आदि उपस्थित रहे।











