JAUNPUR NEWS : निःशुल्क कोचिंग के लिये हुई प्रवेश परीक्षा
गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दिये जाने हेतु सोमवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें पाँच सौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उक्त परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के आचार्यों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने बताया कि यह योजना महाविद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभाव में सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरियों से वंचित रह जाने वाले युवाओं को बेहतर रोजगार प्राप्त हो सकेगा। इस योजना के तहत मात्र सौ अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान तर्क क्षमता जैसे विषयों की तैयारी कराई जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










