JAUNPUR NEWS : सीएचसी में केक काटकर मनाया गया फार्मासिस्ट डे
चार चीफ फर्मासिस्ट को किया गया सम्मानित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से फार्मासिस्ट डे मनाया गया। आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान चिकित्सक व कर्मचारियों ने फार्मासिस्टों को बधाई दी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भव्य ढंग से मनाया गया। इस दौरान केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी गई। चीफ फर्मासिस्ट विजय बहादुर यादव, गिरीश चन्द्र यादव, जेपी पांडेय व नीलम यादव सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद सभी चिकित्सकों व छात्रों ने चारों फर्मासिस्ट को केक खिलाया। कार्यक्रम में अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने कहा कि बिना फर्मासिस्ट के चिकित्सक अधूरा है। वहीं ट्रेनिंग पर आये फार्मेसी के छात्र छात्राओं को बधाई दिया। कहा कि आप लोग तरक्की करें और समाज व देश की सेवा में अपना योगदान दें। वहीं अधीक्षक ने सभी फार्मासिस्ट को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. अमित सिंह, डा. हरिओम मौर्या, डा. राहुल वर्मा, डा. अभिषेक रावत, डा. आरबी यादव, डा. राकेश कुमार, डा. संजीव कुमार यादव, डा. आशीष यादव, वरिष्ठ लिपिक मो. अब्बास, लिपिक अमित कुमार वाजपेई आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










