HomeJaunpurJaunpur News :डा. मधु शारदा ने 'बोन हेल्थ' इन एडोलिसेंट की दी...

Jaunpur News :डा. मधु शारदा ने ‘बोन हेल्थ’ इन एडोलिसेंट की दी जानकारी

Jaunpur News :डा. मधु शारदा ने ‘बोन हेल्थ’ इन एडोलिसेंट की दी जानकारी

जौनपुर। कृष्णा स्कूल आफ नर्सिंग में विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मधु शारदा प्रख्यात इन्फ़रटिलिटी स्पेशलिस्ट ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों तथा शिक्षकों को “बोन हेल्थ” इन एडोलिसेंट (युवा अवस्था) नामक विषय पर जानकारी दी। उन्होंने हड्डी मजबूत रखना क्यों जरूरी है, कैसे जरूरी है और कब से इसकी देख रेख करनी, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। हड्डी की मजबूती एक शिशु जब मां के पेट मैं होता है, तभी से शुरू होती है और 2 से 4 साल में जब तक वह अपना बढ़ता है तब तक तो अधिकतम बोन मजबूती पा लेती है और महिलाओं में 9 से 12 साल बोन डिपोजिशन टाइम होता है। मतलब सबसे ज्यादा इस समय हड्डी में कैल्शियम डिपॉजिट होता है। इसी समय की मजबूती से मासिक धर्म रजो निब्रत होने के बाद तक काम आती है जो महिलाएं अपने शरीर के हड्डिओं के बारे में ध्यान नहीं रखते, वह बाद में चल के ऑस्टियो आर्थराइटिस नामक बिमारी होने की संभावना बनी रहती है और अत्यधिक हो जाती है। डा. मधु शारदा ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचने के लिए उन्हें कैल्सियम, विटामिन डी और नियमित रूप से व्यायाम बोन हेल्थ के लिए कितना जरूरी है, इसकी विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही नर्सिंग कॉलेज के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि उनके आस पास जितनी भी बच्चियां और महिलाएं आती है, वह सभी उन्हें जागरूक करें तथा समय—समय पर कैल्सियम की जांच करानी जरूरी है, यह भी बतायें। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read