HomeJaunpurJaunpur News :बच्चों व अध्यापकों ने पौधरोपण करके पर्यावरण का दिया संदेश...

Jaunpur News :बच्चों व अध्यापकों ने पौधरोपण करके पर्यावरण का दिया संदेश पौधे लगाकर मां एवं धरती मां का बचायें सम्मान

Jaunpur News :बच्चों व अध्यापकों ने पौधरोपण करके पर्यावरण का दिया संदेश
पौधे लगाकर मां एवं धरती मां का बचायें सम्मान

जौनपुर। वन महोत्सव के तहत 51 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इस अभियान के तहत सिरकोनी क्षेत्र के हुंसेपुर स्थित राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज में डीएफओ प्रवीण खरे एवं आरआई अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सहित आस—पास के लोगों ने सहभागिता कर सभी को पौधरोपण के लिए जागरूक किया। अभियान का मुख्य मकसद लोगों को पौधारोपण के फायदे के बारे में जागरूक करना है। जिस तरह से लगातार तापमान बढ़ रहा है, उसे पौधरोपण के माध्यम से ही कंट्रोल किया जा सकता है।
डीएफओ प्रवीण खरे ने कहा कि सभी लोग इस अभियान के माध्यम से एक वृक्ष अपनी माँ के नाम से लगाकर उसकी रक्षा करें जिससे यह वृक्ष मानव जीव जंतु जंतुओं के काम आ सके। जिले के सभी लोगों से अनुरोध है कि वृक्ष लगाकर उसकी रक्षा करें। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने के साथ वर्षा को आमंत्रित करता है। यह हम सभी के लिए बहुत ही अनिवार्य है। इस अभियान के तहत ज़िलें में 51 लाख पौधे लगाए जाने है।
संभागीय परिवहन निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अपने परिवार के एक अन्य सदस्यों के नाम पिता व मां और पूर्वजों के नाम से लगायें। इससे धरती माँ का भी सम्मान बचा रहेगा। जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उससे राहत मिलेगी। पौधों को लगाए तो उसकी रक्षा भी करें।बच्चों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक फैलाई जा रही है। पेड़ से क्या लाभ है यह स्कूली बच्चें अपने परिजनों को बताएंगे। साथ में यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम व द्वितीय व तृतीय छात्रों को DFO प्रवीण खरे व संभागीय परिवहन निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यालय में टॉप किये हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरआई अशोक श्रीवास्तव ने सभी उत्कृष्ट बच्चों को अपने तरफ से 500 रुपये देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल में प्रथम स्थान दुर्गा शुक्ला व इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान सूरज चौहान रहे। इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, इकलाख अहमद, चंद्रभान नागर, अनिल गुप्ता, रेनू यादव, किरन सिंह, देवेंद्र यादव, राजकुमारी, कृपाशंकर यादव, उमेश मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, विवेक सिंह, विनय श्रीवास्तव सहित तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read