Jaunpur News :पत्रकारों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं: तामीर हसन
केराकत आगमन पर जिलाध्यक्ष का पत्रकारों ने किया स्वागत
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिहौली में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष तामीर हसन शीबू के प्रथम आगमन पर केराकत तहसील अध्यक्ष पत्रकार योगेंद्र यादव सहित केराकत के तमाम पत्रकार साथियों ने जिलाध्यक्ष का फूल—मालाओं से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव मनीष श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डा. इम्तियाज अहमद का भी स्वागत हुआ। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग निष्पक्ष निर्भीक होकर बिना डरे—सहमे अपने लेखनी का निष्पक्ष इस्तेमाल करें, क्योंकि आप सभी लोगों के ऊपर समाचार की जिम्मेदारी है। आप लोगों को समाचार के चौथा स्तम्भ कहा जाता है। जहां भी कभी भी मेरी ज़रूरत होती है, एक फोन करें, मैं आपके साथ कन्धों से कन्धा मिलाकर चलने के लिए तैयार रहूंगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष पत्रकार योगेंद्र यादव, महासचिव राम नरायन, उपाध्यक्ष अमित यादव, आनन्द कुमार, सूबेदार यादव, जितेन्द्र कन्नौजिया, मनीष पाठक, बदामा यादव, रेनू देवी, गुड़िया राज सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














