HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी ज्योति पर्व दीपावली

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी ज्योति पर्व दीपावली

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी ज्योति पर्व दीपावली

बड़ों ने किया पूजा—पाठ तो बच्चों ने की आतिशबाजी
आकर्षक: बच्चियों ने एक से बढ़कर एक बनायी रंगोली
दीपक जायसवाल
जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली रविवार को पूरी परम्परा से धूमधाम के साथ मनाया गया जहां बड़ों ने पूजा—पाठ किया तो वहीं बच्चों ने पटाखों का आनन्द लिया। इसके पहले बच्चों से लेकर बड़ों ने घर, दुकान आदि की सफाई किया। इसके बा दशाम को मां लक्ष्मी, भगवान गणेश सहित तमाम देवी—देवताओं की पूजा—पाठ किया। साथ ही फल, मिष्ठान, माला, फूल, पान, सोपाड़ी, लाई, चूड़ा, चीनी के खिलौने आदि चढ़ाते हुये आरती उतारते हुये विधि—विधान से पूजा—पाठ किया गया। वहीं बच्चों ने घर की छतों, सड़कों एवं खुले मैदानों पर जमकर आतिशबाजी का आनन्द लिया। त्योहार के बाबत घर की बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनायी गयी जो सहसा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले रहा था। त्योहार को लेकर घर में बनाये गये अच्छे पकवान का भी लोगों ने खूब आनन्द लिया। देखा गया कि जहां बच्चों ने आतिशबाजी किया, वहीं रंगोली के साथ लोगों ने जबर्दस्त फोटो शूट भी किया जो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल किया जा रहा है। कुल मिलाकर ज्योति पर्व दीपावली को लोगों ने परम्परा को ध्यान में रखते हुये धूमधाम के साथ मनाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read