HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गई ताहा समेत...

JAUNPUR NEWS : बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गई ताहा समेत 3 की जान

JAUNPUR NEWS : बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गई ताहा समेत 3 की जान

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती ताहा की जान
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रानीमऊ ग्राम निवासी ताहा समेत तीन की सड़क दुर्घटना में गुरुवार की भोर में फूलपुर कोतवाली (आजमगढ़) के जगदीशपुर परैया ढाबा के समीप मौत हो गई जो अपने ननिहाल निजामाबाद के दाउदपुर गांव में रहता था। घटना के बाद यहां गांव में सन्नाटा पसरा है तो वहीं स्वजन अंतिम संस्कार हेतु ननिहाल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार ताहा (17) पुत्र परवेज अपनी बहन जोया (15) के साथ ननिहाल में रहकर बीनापारे में 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। इस बीच बुधवार की रात ताहा बाइक से फूलपुर के लोनियाडीह गांव में कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। वापस गुरुवार की भोर में दाउदपुर लौटते समय रास्ते में जगदीशपुर में दो बाइक के सामने की जोरदार टक्कर में ताहा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल का उपचार हायर सेंटर पर चल रहा है। विधिक कार्रवाई के पश्चात शव स्वजन अंतिम संस्कार हेतु ले गए। इधर पिता परवेज घटना की सूचना पर मुंबई से ससुराल पहुंच गये तो मां बेबी बानो के ऊपर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस गम में भाई यूसूफ (7), बहन अरहमा (14), जोया कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इस घटना में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों की जुबान पर यही रहा कि बाइक सवार यदि हेलमेट लगाये होते तो शायद आज सबके बीच होते।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read