JAUNPUR NEWS : भक्तों ने माता का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
किशन साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जय मां दुर्गा संघ द्वारा भव्य पण्डाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी है। मूर्तिकार राजू दादा बंगाली टोला वाराणसी द्वारा बनाई गई मां की प्रतिमा ने लोगों का मनमोह लिया। वहीं पण्डाल में माता के दर्शन के लिये भक्तों की भारी भीड़ लग रही है। रविवार को भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















