HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रिश्वत लेते लेखपाल को एण्टी करप्शन की टीम ने...

JAUNPUR NEWS : रिश्वत लेते लेखपाल को एण्टी करप्शन की टीम ने पकड़ा

JAUNPUR NEWS : रिश्वत लेते लेखपाल को एण्टी करप्शन की टीम ने पकड़ा

गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव के लेखपाल को शनिवार की दोपहर में 5 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरौना गांव निवासी प्रभुनाथ सरोज से उनके गांव के लेखपाल सत्येंद्र दत्त द्विवेदी उनकी ही जमीन पर कब्ज़ा दिलाने के नाम पर 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी से की थी। जिसके आधार पर टीम प्रभारी नीरज सिंह ने शनिवार की दोपहर मछलीशहर रोड स्थित हनुमान बिल्डिंग के पास से प्रभुनाथ सरोज से लेखपाल को घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लेखपाल को कोतवाली ले जाकर केमिकल लगे नोट को जब सोडियम कार्बोनेट से धुलवाया तो उनका हाथ गुलाबी हो गया। टीम की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक सहबीर सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, आरक्षी विनोद कुमार, सूरज गुप्ता शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read