HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अनीता का बिहार में शिक्षक पद पर हुआ चयन

JAUNPUR NEWS : अनीता का बिहार में शिक्षक पद पर हुआ चयन

JAUNPUR NEWS : अनीता का बिहार में शिक्षक पद पर हुआ चयन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरपुर चाँदपुर गांव निवासी अनीता यादव पुत्री विजय कुमार यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के प्राथमिक विद्यालय वर्ग में अंतिम रूप से चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। बीते 18 अक्टूबर को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त परीक्षा में प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु परिणाम घोषित किया गया। बता दें कि अनीता टीडी कालेज से बीकॉम करने के बाद सुल्तानपुर डायट से बीटीसी किया। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की। अनीता यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और परिवारजनों, दीदी जीजा व गुरुजनों को दिया है। अनीता यादव के शिक्षक पद पर चयन होने की जानकारी होते ही परिवारजन, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर छा गयी। घर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। परिवारजन विजय कुमार यादव, शीतला प्रसाद यादव, अजय यादव, अरविन्द यादव, राहुल यादव, कौशल यादव एडवोकेट आदि ने घर पर आये लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read