Jaunpur News:प्रधान ने सचिव पति पर लगाया कमीशन मांगने एवं सचिव के गांव से नदारद रहने का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्लाक सभागार सुजानगंज में मंगलवार को ग्राम प्रधानों की बैठक की जहां मथुरा के प्रधान नसीमा बेगम पत्नी रियासत अली ने आरोप लगाया कि मेरे गांव की सचिव प्रियंका शुक्ला जब से मेरे गांव की सचिव नियुक्त हुई हैं तब से आज तक कभी गांव में नहीं आईं जिससे जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर बनाने में समस्या हो रही है।
प्रधान ने आरोप लगाया कि सचिव प्रियंका शुक्ला के पति वेंकटेश मिश्र वेदू ने मुझे फोन पर कहा कि प्रत्येक कार्य में मुझे कमीशन चाहिए, अन्यथा बिल पास नहीं होगा। लाइट, ह्यूम पाइप, खडंजा रिपेयर, रिबोर सहित अन्य विकास कार्य में बिना कमीशन के बिल पास नहीं होगा। जहां सरकार गांव के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाओं के तहत गांव के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, वहीं सरकार के ही कर्मचारी प्रत्येक कार्यों के कमिश्नर हेतु पैसे की मांग कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार को बदनाम करने में अपनी आम भूमिका निभा रहे हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को लिखित ज्ञापन भी सौंपा। इस मामले में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि यदि ऐसा है तो गलत है। इस संबंध में सचिव से बात कर मामले को निबटाया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













