JAUNPUR NEWS : डे नाइट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
नीरज कुमार
सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत युवा युवा स्पोर्टिंग क्लब सिकरौर द्वारा डे नाइट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. आरके पटेल विधायक मडियाहूं ने किया जहां ग्राम प्रधान सुनील कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापनकर्ता सत्य प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य रहे।कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, अवधराज, कोषाध्यक्ष विकास राजभर, अजीत, कोच अजीत मिश्रा रहे।प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10000, द्वितीय पुरस्कार 5000 एवं तृतीय पुरस्कार 1000 है। बताया गया कि इस सीजन का फाइनल मैच आजाद स्पोर्टिंग क्लब नूरपुर को हराकर 52 बीघा वाराणसी ने फाइनल मैच में प्रथम स्थान जीत हासिल किया एवं द्वितीय विजेता APS क्लब सारनाथ रहा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










