HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूविवि का दीक्षान्त समारोह नौ नवम्बर को

JAUNPUR NEWS : पूविवि का दीक्षान्त समारोह नौ नवम्बर को

JAUNPUR NEWS : पूविवि का दीक्षान्त समारोह नौ नवम्बर को

कुलपति ने कमेटी के संयोजक व सदस्यों संग की तैयारी बैठक
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह आगामी 9 नवंबर को होगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह कमेटी की तैयारी बैठक गुरुवार को कुलपति सभागार में हुई। कुलपति और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कुल 50 समितियों के संयोजकों से तैयारी के संबंध में वार्ता की। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से काम में लग जाए। संबंधित फाइल को ऑफिस के माध्यम से चला दें, क्योंकि कुछ फाइलों की कार्यवाही को नियमानुसार कराने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि आज ही 27वें दीक्षांत समारोह की सूचना की तिथि राजभवन से निर्धारित की गई है। साथ ही राजभवन के निर्देश पर कई प्रतियोगिता, वाद-विवाद समेत कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। समारोह को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की साफ-सफाई पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृत लाल, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो वंदना राय, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो देवराज सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो मुराद अली, प्रो. सौरभ पाल, डॉ मनोज मिश्र, डॉ. संतोष कुमार, एनएसएस समन्वयक डा. राज बहादुर यादव, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. रसिकेश, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अनु त्यागी, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, एमएम भट्ट, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, संतोष मौर्य, कपिल त्यागी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read