HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेवाभाव मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म

JAUNPUR NEWS : सेवाभाव मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म

JAUNPUR NEWS : सेवाभाव मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म

धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। महाप्रभु के जयकारे से परिवेश गुंजायमान हो उठा। शाखा परिसर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु सेवा भाव को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। मानवता की सेवा व लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पीड़ितों की सेवा व जरुरतमंदों की मदद से सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। शाखा मंत्री डॉ अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह, डॉ धनंजय सिंह, सभा नारायण चौबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पहले पूर्व शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन किया। पुजारी तेज बहादुर सिंह ने सफलयोनि का पाठ किया। मंगलाचरण गिरीशचंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह व संचालन/आभार ज्ञापन शाखा व्यवस्थापक यशवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह, आशीषदेव सिंह, अजीत रावत, विकास सिंह सहित तमाम श्रद्घालु उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read