HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि में डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि में डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि में डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव के सौजन्य से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह एवं गुलाबी समिति अध्यक्ष बिट्टू किन्नर एवं महामंत्री डाली जोशी रहीं। आयोजक अनुपमा अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, संगीता अग्रहरि रहीं। कार्यक्रम नारायण वाटिका में बुधवार की रात आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह व विशिष्ट अतिथि ने माता भगवती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ईश्वर से आस्था जागृत होता है। आयोजकों को धर्म परायण, मर्यादित कार्यक्रम कराने हेतु प्रशंसा कर आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने को प्रोत्साहित किया। वहीं महिलाओं के बीच जाकर जमकर डांडिया नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया। संचालन अनुपमा अग्रहरि एवं धीरज पाटिल ने संयुक्त रूप से किया। आभार वेद प्रकाश जायसवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बलराम अग्रहरि, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, भाजपा नेता रुपेश जायसवाल, श्रीराम लीला समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सुमन साहू, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, अंजू बरनवाल, शिल्पी गांधी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read