HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्त मण्डलायुक्त का हुआ स्वागत

JAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्त मण्डलायुक्त का हुआ स्वागत

JAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्त मण्डलायुक्त का हुआ स्वागत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जनपद में बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवा दे चुके व चित्रकूट में मण्डलायुक्त से सेवानिवृत हुए दिनेश कुमार सिंह गुरुवार को श्रीराम लीला समिति कार्यालय पहुंचे। जहां समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व आयुक्त ने नगर की 186 वर्ष पुरानी रामलीला के इतिहास को जाना। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नगर की रामलीला, दशहरा और ऐतिहासिक भरत मिलाप के विषय में सुना था लेकिन व्यस्तता के कारण कभी त्योहार पर पहुंच नहीं सका। उन्होंने समिति के लोगों से कहा कि अब पूरा समय है, एक दिन यहां की लीला का मंचन देखने जरूर आऊंगा। मैं कहीं भी रहूं लेकिन इस बार का दशहरा शाहगंज में ही मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी रहते हुए जनपदवासियों की सेवा में लगा रहा, अब सेवानिवृत्त होने के बाद भी जिले का सेवक बनकर सभी के सुख दुःख में सदैव शामिल रहूंगा। सम्मान से गदगद पूर्व जिलाधिकारी ने जय श्रीराम का उद्घोष भी किया। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक जवाहिर लाल अग्रहरि, गिरधारी लाल, सर्वेश चौरसिया, महेन्द्र वर्मा एडवोकेट, राजीव सिंह, अजय अग्रहरि, मंटू चौरसिया, काली चरण, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश, नितिन साहू, पवन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read