JAUNPUR NEWS : बन्द मकान से तीन लाख की हुई चोरी
वीरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में बन्द एक मकान में चोरों ने दो लाख नगदी समेत तीन लाख से अधिक की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में पतहना गांव निवासी सोचन राम नया मकान बनवाकर रहते थे। इनका पुत्र गुजरात रहता है। वहां पर नये मकान का गृह पूजा का कार्यक्रम था इसलिए मकान बंद कर पूरा परिवार पुत्र के यहां चला गया और इधर चोर घर के पीछे नीम के पेड़ का सहारा लेकर घर में घुसे। घर के सभी दरवाजे अलमारी व बक्से तोड़ डाले। सोचन राम के मुताबिक 2 लाख नगद, 50 चांदी के सिक्के, चैन, अंगूठी समेत अन्य जेवर उठा ले गये। जब वह वापस लौटे और घर में घुसे तो घर का दृश्य देखकर दंग रह गये। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















