HomeJaunpurJaunpur News: बीबीगंज में डांडिया एवं भव्य झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब

Jaunpur News: बीबीगंज में डांडिया एवं भव्य झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब

  • बीबीगंज में डांडिया एवं भव्य झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज के पुरानी बाजार में शारदीय नवरात्रि पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। महाअष्टमी पर व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बाजार की नन्हीं-मुन्नी बच्चियों और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी बच्चियों ने डांडिया गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं बाल मंडल रामलीला समिति डिहवा अरगुपुर कला द्वारा एक भव्य और अलौकिक झांकी निकाली गई। इस झांकी में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और संकट मोचन हनुमान जी के जीवंत स्वरूपों के दर्शन कर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह भव्य झांकी पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी जिसे देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झांकी की भव्यता और श्रद्धाभाव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ श्रीराम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गिरजाशंकर जायसवाल, राजेश अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, लालचंद यादव, अजीत अग्रहरि, विपिन गुप्ता, रामचंदर अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, विश्वनाथ सोनी, विकास अग्रहरि, आदित्य अग्रहरि, राजन अग्रहरि, राकेश जायसवाल, पंकज अग्रहरि, प्रदीप साहू, मोनू सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read