HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : यामिनी बनीं अटेवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : यामिनी बनीं अटेवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : यामिनी बनीं अटेवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की बैठक मंगलवार को शिक्षक सदन बदलापुर में हुई जहां सर्वसम्मति से यामिनी सिंह को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक के मुख्य अतिथि अटेवा के क्रांति दूत प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने यामिनी सिंह सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी आंदोलनों में अपनी सार्थकता को साबित करने के लिए उत्साहित करने के साथ शुभकामना भी दिया।

जिला संयोजक चन्दन सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय को पेंशन रथयात्रा में उनके योगदान को नमन करते हुए उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला संयोजक ने 30 जुलाई को प्रदेश महिला मोर्चा सम्मेलन में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम को डॉ राजेश उपाध्याय, लाल रत्नाकर, विनय वर्मा, डॉ यामिनी सिंह एवं प्रधानाचार्य नीरज यादव ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष टी.एन. यादव, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक, अटेवा मड़ियाहूं अध्यक्ष अरविन्द यादव, विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, राकेश पाल, डॉ ओ.पी. गुप्ता, राज भारत, सुधीर सिंह, राम प्रकाश यादव, डॉ विभा शुक्ला, रानी सिंह, सुनील मिश्रा, ममता सिंह, रेखा, नमिता, तहसील संयोजक बदलापुर डॉ विश्वनाथ सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक चन्दन सिंह एवं संचालन अटेवा बदलापुर अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read