HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 60 में 7 मामले निबटे

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 60 में 7 मामले निबटे

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 60 में 7 मामले निबटे

जौनपुर। शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी अनुज झा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां उन्होंने बारी-बारी से शिकायत सुनते हुये सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिया। इस दौरान 60 मामले आये जिसमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को सम्बन्धित विभाग को समयबद्व तरीके से निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष जमीन विवाद, मार्ग, पीएम सम्मान निधि, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, अतिक्रमण सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर उन्होंने अधिकरियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांचकर उनको निस्तारित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पत्थरगड्डी तोडने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, तहसीलदार सदर पवन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read