HomeTrendingJAUNPUR NEWS : आरक्षण को लेकर निकाली गयी सामाजिक न्याय यात्रा

JAUNPUR NEWS : आरक्षण को लेकर निकाली गयी सामाजिक न्याय यात्रा

JAUNPUR NEWS : आरक्षण को लेकर निकाली गयी सामाजिक न्याय यात्रा

कोइरीडीहा में आमसभा का किया गया आयोजन
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार में आरक्षण को लेकर के सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई जिसमें बाजार में आमसभा कर लोगों को आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़ने पर जोर दिया।
कोइरीडीहा चौराहे पर जनसभा का आयोजन कर ओबीसी आरक्षण बचाने की हुंकार भरी और लोगों को ओबीसी आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़ने को जोर दिया। इसके बाद संयोजक अश्विनी यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय यात्रा की बाजार से शुभारंभ हुआ। यह यात्रा सरायख्वाजा, मल्हनी बाजार, गभिरन, करंजाकला, जंगीपुर खुर्द, मेहरावां, लपरी, जपटापुर, गुरैनी, खेतासराय तक गई।

इस दौरान सामाजिक न्याय यात्रा के संयोजक अश्विनी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को ओबीसी के आरक्षण को छीन रही है। इसे बचाने की जरूरत है। लोगों को इसके लिए लड़ाई लड़ना होगा। सिर्फ ओबीसी के साथ ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों के साथ भी भेदभाव किया जा रहा है। इसके बाद सामाजिक न्याय यात्रा कोइरीडीहा बाजार में स्थित सभास्थल पर पहुंचा जहां पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, राधेश्याम, राजीव गौतम, सुनील विश्वकर्मा, सुभाष बिंद, मनीष कनौजिया, अमन कश्यप, कुंदन विश्वकर्मा, अमला प्रसाद, उदय सिंह, सन्त बहाल प्रजापति, प्रांजल यादव, उमाशंकर यादव, सचिन कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read