HomeJaunpurJaunpur News : जौनपुर में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों...

Jaunpur News : जौनपुर में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया स्वागत

Jaunpur News : जौनपुर में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया स्वागत

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी का आगमन जनपद हुआ। प्रदेश महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। बता दें कि प्रदेश महामंत्री अनिल यादव के आवास पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के मान—सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। सभी समस्याओं का निस्तारण तत्परता से कराया जाएगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे उसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, उससे नहीं पीछे हटूंगा। शिक्षक समस्यायों का निस्तारण तत्परता से कराया जायेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राय साहब यादव, मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष कप्तान, मीडिया प्रभारी गौरव यादव, मंत्री डा. भानु प्रताप राव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री कैलाश नाथ रजक, अटेवा अध्यक्ष महाराजगंज संदीप यादव, मंत्री अटेवा प्रदीप, प्रवीण यादव, रवींद्र तिवारी, लाल बहादुर यादव, चंद्र प्रकाश यादव, अच्छे लाल यादव, रमाशंकर प्रचेता, राम सजीवन, शिवशंकर, विमल यादव, सच्चिदानंद यादव, विनोद यादव, अभिषेक तिवारी, शरद यादव, आलोक यादव, लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, अरुण यादव, प्रमोद, सुभाष सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read