HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : काड लाइन का हुआ लोकार्पण

JAUNPUR NEWS : काड लाइन का हुआ लोकार्पण

JAUNPUR NEWS : काड लाइन का हुआ लोकार्पण

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। शुक्रवार को वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर रेलवे ब्रिज नम्बर 74 से एल सी (लेबल क्रासिंग) तक बनने वाली काड लाइन का शुक्रवार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने इंजन चलवा कर लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि इस अतिरिक्त काड लाइन के बनने से फैजाबाद, गाजीपुर से आकर सुल्तानपुर से होकर लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों को जफराबाद जंक्शन पर आकर इंजन को बदलना पड़ता था जिसमें कभी—कभी घण्टों का समय लग जाता था। अब इस लाइन के बनने से ट्रेनें सीधे चली जायेंगी। अब समय के साथ अन्य ट्रेनों को भी लेट नहीं होना पड़ेगा। यह काड लाइन डेढ़ किमी (1500 मीटर) की है। इसको बन जाने से यात्रियों के समय की बचत होगी। इस लाइन को इंजन को चलवाकर चेक किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता आरबी सिंह, उप मुख्य अभियंता हरीश कुमार के अलावा अन्य तकनीकी अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read