HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बदलापुर पुलिस ने शातिर बदमाश को तमंचा—कारतूस संग किया...

JAUNPUR NEWS : बदलापुर पुलिस ने शातिर बदमाश को तमंचा—कारतूस संग किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : बदलापुर पुलिस ने शातिर बदमाश को तमंचा—कारतूस संग किया गिरफ्तार

तेज—तर्रार थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने तैनाती करते ही पायी सफलता
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बदलापुर संतोष पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिली सूचना पर क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ पुल ग्राम मिरशादपुर के पास से विशाल मौर्या उर्फ कोमल पुत्र सभाजीत मौर्या निवासी ग्राम चुरावन थाना बक्शा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सन्तोष पाठक थानाध्यक्ष के अलावा का0 शशि चौहान, का0 राजू पटेल एवं का0 अरविन्द प्रजापति शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read