HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूर्व कोटेदार पर खाद्यान्न गबन करने का मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : पूर्व कोटेदार पर खाद्यान्न गबन करने का मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : पूर्व कोटेदार पर खाद्यान्न गबन करने का मुकदमा दर्ज

सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव ने की शिकायत
बीके सिंह/केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव निवासी पूर्व कोटेदार पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने खाद्यान्न के गमन का मुकदमा दर्ज कराया गया। उसने 25 कुंतल खाद्यान्न का गमन किया है। सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त गांव के कोटेदार विजय बहादुर का कोटा कुछ माह पूर्व अनियमितता में निरस्त कर दिया गया था। उस समय उसके कोटे पर लगभग 20 कुंतल चावल तथा 5 कुंतल सरकारी गेंहू बचा हुआ था। यह प्रधानमंत्री निःशुल्क खाद्यान्न योजना का खाद्यान्न था। कोटेदार को कई बार ऊक्त खाद्यान्न को वापस विभाग को देने को कहा जा रहा था। उसके बावजूद उसने वह खाद्यान्न वापस नहीं किया। जब मौके पर जाकर देखा गया तो खाद्यान्न नहीं था। पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। थाने पर तैनात निरीक्षक हरि नारायण पटेल ने बताया कि आरोपी के ऊपर 3/7 ईसी (आवश्यक वस्तु अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read