HomeJaunpurJaunpur News: दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

Jaunpur News: दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

  • दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

  • दूल्हे का किसी अन्य युवती से था प्रेम सम्बन्ध

  • युवती ने ही पुलिस भेजकर दूल्हे को कराया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने उसी क्षेत्र के युवक पर प्रेम सम्बन्ध बनाकर धोखा देने के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया। आरोप के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की शाम बारात निकलने से पूर्व हिरासत में ले लिया। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। उधर दुल्हन इंतज़ार करती रही लेकिन बारात नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकीपुर परानपुर गांव निवासी अजीत प्रजापति पुत्र ननकू प्रजापति का विवाह जौनपुर के मडियाहूं क्षेत्र के बहरैचा में दुल्हन मनीषा से तय हुआ था। लड़की पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हा किसी अन्य लड़की से संबंध के चलते थाने में बंद था। पुलिस ने शिकायत के बाद दूल्हे को हिरासत में लिया जिससे शादी रुक गई और गांव छेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। शादी के दिन लड़की पक्ष ने बरात के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं लेकिन रात लगभग 7:30 बजे मनीषा के दादा को रिश्तेदार द्वारा फोन पर सूचित किया गया कि बारात किसी कारणवश नहीं आ सकेगी।
बताया गया कि दूल्हे का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था जो शादी के लिए दूल्हे पर दबाव बना रही थी। इस सूचना के बाद परिवार ने लाइन बाजार में तहरीर देकर शादी रोकने की मांग किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है। दुल्हन के परिवार ने शादी की सभी रस्मों को निभाने के लिए पूरी तैयारी की थी लेकिन अचानक आई इस स्थिति ने उन्हें निराश कर दिया। दूल्हे के खिलाफ की गई शिकायत ने न केवल शादी को प्रभावित किया, बल्कि दुल्हन के परिवार की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।
पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसे थाने लाया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन के परिवार ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में विवाह के महत्व को दर्शाती हैं जहां एक छोटी सी समस्या भी बड़े संकट का रूप ले सकती है। दुल्हन के परिवार ने इस घटना के बाद रिश्तेदारों और पुल‍िस से समर्थन मांगा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read