इं. कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 139वें एपिसोड सुनने के लिये जनपद के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता रविवार को इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के आवास पर जुटे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के साथ साथ ई—संजीवनी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील किया कि दीपावली पर कम संसाधन में ग्रामीणों द्वारा बनाये गये दीपक, मोमबत्ती के अलावा अन्य सामग्री की खरीददारी करें।
साथ ही उन्होंने सेवा और समर्पण की भी बात कहाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुधांशु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, रोहित सिंह, रोहित भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सभासद संदीप जायसवाल, सौरभ सिंह, मोनू जायसवाल, निखिल सिंह, रजत सिंह, शोले सोनकर सहित तमाम भाजपाजन मौजूद रहे।














