HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

JAUNPUR NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

JAUNPUR NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ऊंचगांव में विद्युत स्पर्शाघात से शिवम मिश्र के असामयिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी के साथ मृतक के घर पहुंचकर शोक प्रकट किये।साथ ही दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनमानस के साथ शिवम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना दिया। प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. तिवारी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिवम की स्मृति को हम सभी कभी भूल नहीं पायेंगे। हम सब निस्तब्ध हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, संजय सिंह, विनीत शुक्ला, राजेश उपाध्याय, सुरेश मिश्र, विनोद पाण्डेय, दयाराम पाण्डेय, प्रधान डा. राकेश तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, शुभम तिवारी, चन्दन मिश्र आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read