HomeJaunpurJaunpur News: गोपाल मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का...

Jaunpur News: गोपाल मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

  • गोपाल मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

  • भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर में बाबा श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया।

जन्मोत्सव पर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में विनोद अग्रहरि, अभिषेक, अनिमेष, रविकांत जायसवाल, आशीष, उज्ज्वल, निखिल, पवन, सुमित, अश्वनी, गौरव, सुशील, बागी, सीमा जायसवाल, सिम्मी, सपना, नैन्सी, ज्योति, प्रीति, उत्तम, आदर्श एवं हिमांशु सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में बाबा श्याम की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

 

 

 

Must Read