HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अटेवा ने चलाया घण्टी बजाओ अभियान, सौंपा ज्ञापन

JAUNPUR NEWS : अटेवा ने चलाया घण्टी बजाओ अभियान, सौंपा ज्ञापन

JAUNPUR NEWS : अटेवा ने चलाया घण्टी बजाओ अभियान, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय बंधु के आवाह्न पर मंगलवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला मंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं कोषाध्यक्ष टीएन यादव, जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज के नेतृत्व में जिले के हजारों पेंशनविहीनों ने कलेक्ट्रेट परिसर से घण्टी बजाते हुए सांसद श्याम सिंह यादव के आवास की तरफ़ प्रस्थान किया। उनके आवास पर पहुँचकर ज्ञापन सौंपते हुए पेंशन आंदोलन में उनके सहयोग के लिये धन्यवाद भी ज्ञापित किया। सांसद ने सभी पेंशन विहीनों को आश्वस्त किया कि वह पेंशन आंदोलन का सदैव समर्थन करते रहेंगे। सदन में आपकी बात को पूरे दमखम के साथ उठाते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. राजेश उपाध्याय, डॉ. कृपानिधि, संदीप चौधरी, संदीप यादव, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, अनिल चौधरी, ब्रह्मशील यादव, रत्ती लाल निषाद, माणिक चन्द, उदय राज पटेल, अनिल अजोशी, प्रदीप उपाध्याय, अरुण प्रकाश यादव, लाल चन्द यादव, दिनेश मौर्य, राघवेन्द्र उपाध्याय, अनिल यादव, आशीष यादव, अखिलेश यादव, प्रेम चन्द, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read