JAUNPUR NEWS : शिक्षक दिवस पर किया पौधरोपण

JAUNPUR NEWS : शिक्षक दिवस पर किया पौधरोपण

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगवां कला स्थित आरपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। क्षेत्र के समस्त शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मझगवां कला स्थित आरपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में केक काटकर प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद चौरसिया ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पौधरोपण के महत्व को भी बताया। इस अवसर पर छातीडीह के पूर्व प्रधान अशोक यादव, प्रवक्ता श्यामधनी यादव, संजीव पटेल, अजीत कुमार, अरविंद वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला