शिक्षक दिवस में उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
बीआरसी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित
अनूप सिंह
महोबा। आज शिक्षक दिवस के मौके पर जनपद महोबा में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। जनपद महोबा में बीआरसी सभागार में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद की पनवाड़ी, जैतपुर, चरखारी, कबरई ब्लॉक, एवं नगर क्षेत्र महोबा से 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों के सम्मान में गुरु की महिमा के बारे में बताया और कहा की गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। सम्मान समारोह के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पनवाड़ी शैलेश त्रिपाठी, नगर शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी प्रीति राजपूत उपस्थित रही। चयनित शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। कबरई नगर से प्राथमिक विद्यालय गोहरी के प्रधानाध्यापक संतोष अहिरवार, पूजा देवी प्राथमिक विद्यालय बन्नी, किरण पटेरिया प्राथमिक विद्यालय बारात पहाड़ी, रज्जाक मोहम्मद, हरकेश सोनी श्रीनगर प्राथमिक विद्यालय दाऊपूरा, उमाकांत नामदेव प्राथमिक विद्यालय बरा, पंकज चौरसिया प्राथमिक विद्यालय खरका, नरेंद्र कुशवाहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरबई, राकेश यादव, आनंद पराशर, विनोद पटेरिया प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर भी सम्मानित किए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










