HomeJaunpurJaunpur News: ज्योतिषाचार्य दयाशंकर जी नहीं रहे, परिवार सहित जौनपुरवासी शोकाकुल

Jaunpur News: ज्योतिषाचार्य दयाशंकर जी नहीं रहे, परिवार सहित जौनपुरवासी शोकाकुल

  • ज्योतिषाचार्य दयाशंकर जी नहीं रहे, परिवार सहित जौनपुरवासी शोकाकुल

  • लम्बे समय से बीमार चल रहे थे दयाशंकर, वाराणसी के हरिश्चन्द्र घाट पर इकलौते बेटे श्रीधर ने दी मुखाग्नि

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी ज्योतिषाचार्य दयाशंकर मिश्र का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने वाराणसी के डाफी स्थित कॉलोनी में अपने आवास पर बुधवार सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया। बुधवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर उनके इकलौते बेटे श्रीधर मिश्र ने मुखाग्नि दी। बता दें कि ज्योतिषाचार्य 4 भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह काशी के प्रसिद्ध विद्वान ज्योतिषाचार्य डॉ. कामेश्वर उपाध्याय के साले थे। उनके निधन पर प्रो. शिवपूजन मिश्र, रामपूजन मिश्रा, इं. शिवसागर मिश्र, विनोद मिश्र, चंदन मिश्र, चंचल मिश्र, शशिधर मिश्र, ग्राम प्रधान ऋषिराज यादव सहित अन्य लोगों ने शोक जताया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये उनके आवास पर समाचार लिखे जाने तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं उनके निधन से परिवार सहित गांव, क्षेत्र के अलावा पूरा जनपदवासी शोकाकुल हो गया है।

 

 

 

 

 

Must Read