JAUNPUR NEWS : अश्लील हरकत करने व छींटाकशी करने पर मुकदमा दर्ज
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर दिया कि 17 सितम्बर की शाम करीब 5 बजे गांव का ही एक युवक मेरे घर पर आकर मेरी शादी—शुदा पुत्री को गलत इशारा करते हुए व छींटाकशी करते हुए भाग गया। यही युवक उस दिन रात्रि को मेरे घर के इर्द-गिर्द घूम रहा था। पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर पंकज तिवारी उर्फ शेरु पुत्र स्व. ओमकार नाथ तिवारी निवासी जखनिया थाना पवांरा के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










