Jaunpur News : अमित ने नीट—2024 की परीक्षा पास करके नाम किया रोशन

महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चेती शंकरगंज निवासी लक्ष्मीकान्त यादव के पुत्र अमित यादव ने नीट—2024 परीक्षा में 676 अंक प्राप्त करके परिवारा, क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि अमित ने सरदार वल्लभ भाई पटेल विद्यालय मीरा भयंदर मुम्बई से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किया। उनके पिता लक्ष्मीकांत यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं एवं माता अनीता यादव गृहणी हैं। बातचीत के दौरान अमित यादव ने बताया कि वे हर रोज 10 से 12 घण्टे पढ़ाई करते थे। सफलता हासिल करने के लिये कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूर रहकर तैयारी करना सफलता की ओर ले जायेगा। वहीं अमित अपनी इस सफलता का क्षेत्र अपने माता-पिता को देते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















